झुंझुनूं | बजट में राज्य व जिला उपभोक्ता आयोगों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की व्यवस्था शुरू करने की घोषणा का जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने स्वागत करते हुए इसे उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया है। मील ने कहा कि इस पहल से आमजन को अपने घर या नजदीकी स्थान से ही सुनवाई में शामिल होने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। विशेष रूप से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को अब आयोग तक बार-बार आने की परेशानी से राहत मिलेगी और न्याय प्रक्रिया अधिक सरल व सुलभ बनेगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से मामलों के त्वरित निस्तारण में भी तेजी आएगी तथा आयोग की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। मील ने कहा कि इस तरह के नवाचारों से उपभोक्ता संरक्षण की व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और अधिक बढ़ेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.