हाथरस के मुरसान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण हो गया है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फुट ओवरब्रिज के शुरू होने से नए साल में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है।
मुरसान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ट्रेन के आने-जाने के दौरान ट्रैक पार करने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। अब फुट ओवरब्रिज चालू होने से यात्री सुरक्षित तरीके से एक से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। इससे हादसों की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यह फुट ओवरब्रिज आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें मजबूत ढांचा, चौड़े रास्ते और सीढ़ी की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आसानी से इसका उपयोग कर सकें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.