पूर्णिया में कड़ाके की ठंड जारी है। पारा 8 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। कोल्ड डे जैसे हालात है। बर्फीली पछिया हवा के कारण कनकनी का एहसास हो रहा है। लोग गर्म कपड़े से ढके होने के बावजूद ठिठुरते रहे। ठंड को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलो
शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। पूरे ही दिन धूप गायब रही। लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि चाय की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ रही। बर्फीली पछुआ हवा के चलते लोग ठिठुरते रहे। रविवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया रहा। 72 घंटे तक ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
ठंड से बचने के लिए अलावा का सहारा
कनकनी में जबरदस्त इजाफा
भास्कर से बातचीत में मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। इसी वजह से शनिवार को पारा तेजी से लुढ़का। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। जो शनिवार को 8 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। 12 KM प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली पछिया हवा के कारण कनकनी में जबरदस्त इजाफा हुआ।
आने वाले 3 जनवरी तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। सुबह में मध्यम रेंज का कुहासा रहेगा, सर्द और बढ़ेगी। कोल्ड डे का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही कम हो गई है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
30 दिसंबर तक स्कूल बंद
वहीं कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम अंशुल कुमार ने लेटर जारी करते हुए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को राहत दी है। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 30 दिसंबर तक के लिए क्लास 8 तक की एजुकेशनल एक्टिविटी पर रोक लगा दी है। इसमें प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र और कोचिंग क्लासेज भी शामिल हैं। क्लास 8 से ऊपर की एजुकेशनल एक्टिविटी के लिए सुबह 10 से 3.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। साथ ही प्री-बोर्ड, बोर्ड की परीक्षा के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल क्लासेस को इससे दूर रखा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.