सिविल लाइंस–सोडाला क्षेत्र में USDT क्रिप्टो निवेश के नाम पर 41 लाख रुपये की डकैती करने वाले दो वांछित ईनामी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहे थे और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचते रहे। निवेश का झांसा देकर लूटे थे 41 लाख रुपये डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि साल 2025 की 17 फरवरी को पीड़ित गजेन्द्र राठौर ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
शिकायत में बताया गया था कि साहिल व अन्य आरोपियों ने USDT क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर उनसे 41 लाख रुपये लूट लिए। इस पर थाना सोडाला में मामला दर्ज किया गया। पहले ही हो चुकी थी 40 लाख से अधिक की बरामदगी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दो आरोपियों आबिद खान (32 वर्ष) और नौशाद खान (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर ₹40 लाख दो हजार की राशि बरामद कर ली थी।
हालांकि, दो अन्य आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी। सुराग नहीं मिलने पर दोनों पर ₹5,000-₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। विशेष टीम का गठन, मुखबिर तंत्र से मिली सफलता वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी बलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और पारंपरिक तरीकों से आरोपियों के ठिकानों, रिश्तेदारों व संपर्कों की जानकारी जुटाई। दिन-रात मेहनत के बाद पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। वाहन और शेष रकम की तलाश जारी पुलिस के अनुसार वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या RJ18UB2799 और लूटी गई शेष राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
साथ ही, मामले में शामिल अन्य वांछित आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ और अनुसंधान किया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस कस्टड़ी में हैं और उनसे गहन पूछताछ जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.