Panther Captured Rajasthan: एक महीने से चार अलग-अलग रेंज की फॉरेस्ट टीम को चकमा दे रहा पेंथर आखिरकार पकड़ में आ गया. पेंथर की लगातार मूवमेंट से वन विभाग और ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी. फॉरेस्ट टीम ने लंबे समय तक निगरानी, ट्रैकिंग और रणनीति बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. विशेष पिंजरे और तकनीकी संसाधनों की मदद से पेंथर को सुरक्षित पकड़ लिया गया. इस सफलता के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की सराहना की जा रही है.
क्षेत्रीय वन अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पिछले एक माह में दो पैंथर का रेसक्यू कर लिया गया है एक पेंथर सीकर के लक्ष्मणगढ़ में और दूसरा आज चूरू में. क्षेत्रीय वन अधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा पैनिक होने की जरूरत नहीं है एक पेंथर एक रात में 40 से 50 किलोमीटर का मूवमेंट करता है ऐसे में वर्तमान में चूरू में और पैंथर होने की संभावना ना के बराबर है अगर फिर भी ऐसी कोई संभावना होंगी तो चूरू वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है.
टीम में ये रहे मौजूद
डीएफओ भवानी सिंह के नेतृत्व में जयपुर से आये ट्रेकूलाइज टीम के डाॅ. अशोक तंवर, चूरू एसीएफ मनीष कुमार, रेंजर पवन शर्मा, वनपाल जोगेन्द्र सिंह, वनपाल विक्रम सिंह, रघुवीर सिह, इंद्रजीत, फतेहपुर वन विभाग के रेंजर नरेन्द्र सिंह, लक्ष्मणगढ़ वन विभाग की रेंजर दुर्गा, वन रक्षक गजेन्द्र सिंह, अफजल खां, आकील हुसैन, सुरेष कुमार, दयाल सिंह ने टीम में मुख्य भूमिका निभाते हुए सफल रेसक्यू क़ो अंजाम दिया.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.