पटना जिले के बिहटा प्रखंड के सिकंदरपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री दुर्गा गणेश बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम एवं पांचवें दिन शनिवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष असरफ अंसारी भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि यह मंदिर ‘त्रिदेव धाम मंदिर’ के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर में हम सभी की अपार आस्था है। हमें अपने धार्मिक कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए और उनका प्रचार-प्रसार होना चाहिए। कार्यक्रम में मनेर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र राय, सिकंदरपुर पंचायत के मुखिया आगरानंद पासवान, पूर्व उप प्रमुख कुणाल कुमार, पंचायत समिति सदस्य अंकित कुमार और लोजपा नेता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.