हादसे के समय बाइक पर सवार तीसरा युवक बाउंड्री के कारण नीचे गिरने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हवा में लटक रहे मांझे से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय और नरेश बाइक से बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज पर हवा में लटक रहा धारदार चाइनीज मांझा अचानक उनके गले में फंस गया। मांझा अत्यंत तेज होने के कारण दोनों के गले गंभीर रूप से कट गए और बाइक संतुलन खो बैठी। बाइक के पीछे बैठे युवक बिट्टू को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित रहा।
घायल अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद पीछे से आ रहे मीनू यादव ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है।
ये भी पढ़ें- MP News: 16 जनवरी को लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचेगी 32वीं किश्त, सीएम करेंगे 1836 करोड़ रुपये का अंतरण
प्रतिबंध के बावजूद जारी बिक्री
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अशोकनगर कलेक्टर ने चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया था, इसके बावजूद शहर में इसकी अवैध बिक्री जारी है। इससे एक दिन पहले ही उड़ते हुए बाज के पंख चाइनीज मांझे से कटने की घटना भी सामने आ चुकी है।
प्रशासन से मांग की जा रही है कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.