पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता दो वर्षीय बच्चे का शव उसके ही घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पंडवा निवासी प्रमोद कुमार मेहता के इकलौते पुत्र अंकुश राज के रूप में हुई है। घटन
खेलते समय हुआ था गायब, एफआईआर थी दर्ज
परिजनों के अनुसार, अंकुश राज 1 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पंडवा थाना में उसकी गुमशुदगी की लिखित सूचना दी। इसके बाद भी तीन दिनों तक बच्चे का पता नहीं चल सका। गांव के लोग भी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन कहीं से कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।
कुएं में तैरता दिखा शव, पुलिस ने निकाला बाहर
रविवार सुबह गांव की एक महिला जब घर के पीछे स्थित कुएं के पास पहुंची तो उसने पानी में बच्चे का शव तैरता हुआ देखा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पंडवा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पंडवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत कुएं में गिरने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उन्होंने बताया कि एहतियातन कुएं के पानी का नमूना भी जांच के लिए लिया गया है।
वहीं, आसपास के लोगों ने दबी जुबान में हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं के चारों ओर झाड़ियां और घना इलाका है, जहां तक दो वर्षीय बच्चा खुद पहुंच ही नहीं सकता। लोगों का आरोप है कि पहले बच्चे को गायब किया गया और फिर उसकी हत्या कर शनिवार रात शव कुएं में डाल दिया गया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.