छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवक ने अपनी ही मामी को मार डाला। महिला ने पहले पति को छोड़कर रिश्ते में अपने से 2 साल छोटे भांजे से लव मैरिज की थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी कई लड़कों से फोन पर बात करती है। जब उसने इस बात से इंकार किया तो दोनों में
झगड़े के बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी। पत्नी की इन हरकतों से परेशान होकर उसने हत्या की प्लानिंग की। आरोपी भांजे ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के बहाने पत्नी को होटल ले गया। वहां दोनों ने मिलकर पहले केक काटा। फिर शराब पी।
नशे में आरोपी महिला को जंगल ले गया। वहां दुपट्टे से गला घोंटकर महिला को बेसुध कर दिया, फिर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिंकी सोलंकी रिश्ते में 2 साल छोटे भांजे से लव मैरिज की थी।

पिंकी पहले से शादीशुदा थी, पति को छोड़ भांजे संग रहने लगी थी।

पति ने चाकू से गला काटकर मार डाला।
अब जानिए पूरा मामला
भांजे से की थी लव मैरिज, कैरेक्टर पर शक में हत्या
पिंकी सोलंकी (26 साल) की शादी करीब 8 साल पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। शादी के बाद कुछ साल तक दोनों की जिंदगी सामान्य रूप से चलती रही।
बाद में काम की तलाश में शिवदास अपनी पत्नी पिंकी को लेकर अंबिकापुर आ गया। वहां दोनों किराए के मकान में रह रहे थे। इसी दौरान पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया।
इसी बीच शिवदास का भांजा हेमंत सोलंकी (24 साल) भी काम की तलाश में अंबिकापुर आ पहुंचा और मामा-मामी के साथ ही रहने लगा।
मामा की गैरमौजूदगी में बढ़ी नजदीकियां
शिवदास काम के सिलसिले में बाहर रहने के दौरान पिंकी और उम्र में करीब दो साल छोटे भांजे हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता अफेयर में बदल गया।
हालात ऐसे बने कि पिंकी अपने पति शिवदास से अलग होकर हेमंत के साथ रहने लगी। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। इसके बाद पिंकी ने एक और बच्चे को जन्म दिया। पिंकी और हेमंत की एक पांच माह की बच्ची है।

पिंकी सोलंकी की 2 बोटियां है।
सोशल मीडिया बना हत्या की वजह
इसी बीच पिंकी सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। हेमंत को पिंकी की एक्टिविटी खटकने लगी थी। वह पिंकी को इन सब से दूर रहने के लिए कहता था, लेकिन जब पिंकी नहीं मानी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी।
इस बात से नाराज हेमंत ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। करीब दो महीने पहले ही उसने पिंकी की हत्या की साजिश रची। वहीं, मृतका की बहन ने भी आरोप लगाया है कि लड़के का किसी और से अफेयर था जिसके बाद उसकी बहन अलग रह रही थी। उसने बिना शादी बच्चे होने की बात कही।

हेमंत ने अपने बर्थडे पर पिंकी को मारा
29 जनवरी को अपने बर्थडे पर हेमंत को अपना प्लान पूरा करने का मौका मिल गया। प्लानिंग के तहत वह पिंकी को पहले एक होटल लेकर गया, जहां दोनों ने पहले केक काटा फिर शराब पी।
इसके बाद वह उसे पिलखा पहाड़ स्थित पिकनिक स्पॉट मोरभंज ले गया। वहां से हेमंत पिंकी को जंगल के अंदर ले गया और अपने पास रखे चाकू से उसकी गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हेमंत वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी को बहन के पास छोड़कर निकली थी
छोटी बहन रिंकी पाटिल ने बताया कि पिंकी 29 जनवरी को अपनी बेटी को मेरे पास दोपहर करीब 12.30 बजे छोड़कर और दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाना बताकर निकली थी। वहां से वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था।
रिंकी ने यह आरोप लगाया कि पिंकी का उसके पति हेमंत उर्फ गोलू के साथ विवाद लगातार बढ़ते जा रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई।

जेल भेजा गया आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कोरिया जिले के पंडोपारा के रहने वाले आरोपी हेमंत सोलंकी (24 साल) को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एडिशनल एसपी सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि कड़ी पूछताछ में हेमंत ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। हेमंत सोलंकी ने बताया कि उसने पिंकी सोलंकी को बर्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए बुलाया था। दोनों अंबिकापुर में मिले और एक होटल में नाश्ता किया।
दोनों बाइक से मोरभंज डेम पहुंचे, जहां दोनों ने मिलकर केक काटा। इसके बाद युवक ने पिंकी सोलंकी का दुप्पटे से गला दबाया और अपने पास रखे चाकू से उसका गला काट दिया। ……………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
गर्लफ्रेंड को 2 दोस्तों संग मिलकर मार-डाला: बॉयफ्रेंड ने पैर पकड़ा, एक ने मुंह दबाया, तीसरे ने घोंटा-गला; शादी के लिए जिद करने पर मर्डर

शादी के लिए जिद करने पर बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। खुद 2 दोस्तों के साथ पहुंचा। बॉयफ्रेंड ने लड़की का पैर पकड़ा, दूसरे युवक ने मुंह दबाया और तीसरे (नाबालिग) ने गला घोंट दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.