ग्रामीणों को भौतिक सत्यापन के बाद उनका धान खरीदने का आश्वसन दिया गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में घरघोड़ा ब्लाॅक के ग्राम नवापारा टेंडा स्थित उपार्जन समिति में अनवरी रिपोर्ट से अधिक धान की खरीदी नहीं की जा रही थी। इससे 3 गांव के नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया और धान खरीदी की मांग करने लगे। जहां तहसीलदार के आश्वसन के ब
छोटे गुमड़ा, बड़े गुमड़ा और टेंडा नवापारा के 70-80 किसान नवापारा-घरघोड़ा मार्ग पर मंडी परिसर के सामने चक्काजाम किया। अचानक हुए चक्काजाम से दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गई।
किसानों ने धान खरीदी की मांग को लेकर नारेबाजी किया। इस दौरान किसानों का कहना था कि अनवरी रिपोर्ट के आधार पर तय मात्रा से अधिक धान होने के बावजूद उनकी फसल खरीदी नहीं की जा रही है।
जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की वास्तविक पैदावार के अनुसार धान की खरीदी की जाए और मनमाने नियमों के कारण उनकी उपज को वापस लौटाने की स्थिति न बने।
ऐसे में चक्काजाम की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता व नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने किसानों को समझाईश दी और उनकी समस्याओं को सूना।
नवापारा-घरघोड़ा के रोड पर किसानों ने चक्काजाम कर अपनी मांगो को रखा
समस्या का निराकरण करने का आश्वसन इसके बाद समिति प्रबंधन को निर्देश दिया कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए। तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमों के तहत समस्या का निराकरण किया जााएगा। जिसके बाद अधिकारियों के आश्वसन पर ग्रामीणों के बीच सहमती बनी और अपना आंदोलन समाप्त किया।
भौतिक सत्यापन कराकर खरीदी की जाएगी तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों से धान नहीं खरीदने को लेकर चक्काजाम किया था। मौके पर जाकर किसानों को आश्वसन दिया गया है। भौतिक सत्यापन के आधार पर उनसे धान खरीदी जाएगी। इसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.