यूनियन बैंक शाखा ने मनाया 50वां स्थापना दिवस मनाया।
खगड़िया जिले के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चौथम शाखा ने अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया गया। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे शाखा प्रबंधक कृष्णा कुणाल, गणमान्य व्यक्तियों और ग्राहकों की उपस्थिति
जानकारी के अनुसार चौथम यूनियन बैंक शाखा ने 26 दिसंबर 1975 को चौथम प्रखंड मुख्यालय में अपना परिचालन शुरू किया था। तब से यह शाखा अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही है, विशेषकर कृषि क्षेत्र में किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें समृद्धि की ओर अग्रसर कर रही है।
बैंक ने अपने स्थापना काल से अब तक एक अरब रुपए से अधिक का लेन देन किया है। इसमें 34 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण वितरित किया गया है, जिसमें से 21 करोड़ रुपए से अधिक की राशि कृषि ऋण के रूप में दी गई है। यह ऋण विभिन्न क्षेत्रों जैसे केसीसी और कृषि यंत्रों के लिए उपलब्ध कराया गया, जिससे प्रखंड क्षेत्र में कृषि कार्य में सुधार हुआ है।
इस अवसर पर चौथम शाखा के सौरभ कुमार, रितेश कुमार, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, नीरपुर शाखा प्रबंधक नीरज कुमार, पूर्व जिप सदस्य इंद्र मोह सिंह चुन्नू बाबू, ठुठी मोहनपुर पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज साह, विजय भगत, सूर्य कुमार सिंह, डॉ. दीपक कुमार, राजेश सिंह, आनंद मोहन सिंह, राघव शंकर, शंकर सिंह सहित दर्जनों ग्राहक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान चौथम शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को भविष्य में भी बेहतर सुविधाएँ और सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.