छपरा के पुष्पेंद्र सिंह सोशल मीडिया के जलसाजों के झांसे में आकर फर्जी यूपीएससी रिजल्ट के आधार पर मसूरी एलबीएस एकेडमी पहुंचे, 27564 रुपये की ठगी हुई, FIR दर्ज हुई.
इस मामले की गहनता पूर्वक जांच की गई तो मामला खुलकर सामने आया. सारण के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह को हरियाणा में सोशल मीडिया के जलसाजों ने फर्जी यूपीएससी का रिजल्ट तैयार कर उसे उत्तीर्ण दिखाते हुए 27,564 रुपये की ठगी भी कर ली. जब पुष्पेंद्र से खुफिया एजेंसी ने पूछताछ की तो सोशल मीडिया के जरिए ठगी का मामला सामने आया. उसके बाद मसूरी पुलिस ने जीरो एफआरईआर दर्ज कर ली है. पीड़ित युवक मूल रूप से बिहार के सारण जिला अंतर्गत मांझी प्रखंड के अरियॉव गांव निवासी राकेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह हैं.
पुष्पेंद्र के पिता राकेश सिंह उर्फ राजू सिंह ने लोकल 18 से बताया कि शनिवार को हम लोग मंसूरी एलबीएस एकेडमी के गेट पर पहुंचा, जहा पुष्पेंद्र ने यूपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण कि बताकर ट्रेनिंग के लिए अंदर जाने की बात कही, जिसपर सुरक्षा कर्मियों ने यह जानकारी एलबीएस प्रबंधन को दी, प्रबंधन के पास मेरे संबंध में कोई जानकारी नहीं थी. जिसके बाद प्रबंधन ने गहनता पूर्वक मुझसे जानकारी ली, जब उन लोगों को लगा कि पुष्पेंद्र सोशल मीडिया ठगी का शिकार हो गया है. तो FIR दर्ज करने की बात कही, इसके बाद हम लोगों ने FIR दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि 2023 में ही कोरियर के माध्यम से जॉइनिंग मिल गई थी. सोशल मीडिया पर ठगी के शिकार होने के बाद अब लोगों को जागरुक कर रहे हैं.
इस बात की जानकारी मसूरी पुलिस को दीगई. सूचना के बाद खुफिया विभाग व मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची. युवक से पूछताछ की गई. युवक ने कुछ दस्तावेज पुलिसकर्मियों को दिखाए जो फर्जी निकले, फर्जी दस्तावेज से यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त युवक धोखाधड़ी का शिकार हुआ है, और फर्जी यूपीएससी रिजल्ट के आधार पर एलबीएस में ट्रेनिंग के लिए आया था. हालांकि युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया. उससे स्थानीय थाना में FIR दर्ज करने की बात कही गई. उसके बाद छोड़ दिया गया है.
इधर लोकल 18 से पुष्पेंद्र सिंह के दादा अर्जुन सिंह ने बताया कि अरियॉव गाँव में पुष्पेंद्र बहुत पहले आया था. बचपन से ही बाहर ही रहकर पढ़ाई किया है. पूरे परिवार के लोग बाहर रहते हैं. फोन से बात होते रहता है. लेकिन इस घटना के संबंध में अभी तक मुझे सूचना नहीं थी. बताया कि पुष्पेंद्र के पिता राकेश सिंह उर्फ अर्जुन सिंह छत्तीसगढ़ के कोयलड़ी विभाग में कार्यरत हैं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.