चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-1 आगामी 15 दिनों तक बंद रहेगा। रेलवे ने स्टेशन के उन्नयन और पुनर्विकास कार्य के चलते 20 जनवरी से 3 फरवरी तक प्लेटफॉर्म नंबर-1 को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान यहां से चलने और आने वाली सभी ट्रेनों को अन्य प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर थ्रू-रूफ से जुड़ा बचा हुआ निर्माण कार्य किया जाना है। इसी कारण काम और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-1 को कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है। यात्रियों से कहा गया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन किस प्लेटफॉर्म से आएगी या जाएगी, इसकी जानकारी जरूर कर लें। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर आएंगी ये ट्रेनें 12311 नेताजी एक्सप्रेस, 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस, 18101 टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस, 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस, 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 22455 साईं नगर शिरडी-कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12057 जनशताब्दी एक्सप्रेस का आगमन प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर होगा। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर डायवर्ट की गई ट्रेनें 14504 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कालका एक्सप्रेस, 19307 इंदौर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस, 12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 22447 वंदे भारत एक्सप्रेस, 64563 रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा, 14651 तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 14795 भिवानी-कालका एकता एक्सप्रेस, 12095 शताब्दी एक्सप्रेस, 22709 हजूर साहिब नांदेड़-अंब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस, 54531 अंबाला कैंट-कालका पैसेंजर, 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस, 14609 हेमकुंट एक्सप्रेस और 12011 शताब्दी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर शिफ्ट किया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर आएंगी ये ट्रेनें 15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, 12926 पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 64516 नंगल डैम-अंबाला कैंट पैसेंजर और 54532 बलामऊ-सीतापुर जंक्शन पैसेंजर का आगमन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर होगा। प्लेटफॉर्म नंबर-5 और 6 पर शताब्दी व वंदे भारत 12046, 12021 और 12005 शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर आएंगी। वहीं 12045 शताब्दी एक्सप्रेस और 20977/20978 वंदे भारत एक्सप्रेस का आगमन प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर तय किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले संबंधित ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर कन्फर्म कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.