चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) परिसर में स्थित सरकारी आवास में रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आकाश चौहान (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में
मां के साथ रहता था
आकाश चौहान पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस में अपनी मां पीयू में सरकारी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। आकाश ने एमटेक की पढ़ाई की थी और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। बुधवार शाम को जब घर में वह अकेला था, तभी उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चला है कि उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें अपनी मौत का खद को जिम्मेदार बताया है।
अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो पंखे से लटका मिला
कुछ देर बाद उसकी बहन ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में पहुंचने पर उसने आकाश को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.