डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव।
चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए प्रत्याशी 22 जनवरी तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए फार्म एक भरकर देना होगा जो नगर निगम सचिव के पास से मिलेगा। डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव द्वारा जारी किए गए नोटीफिके
29 जनवरी को होना है मेयर समेत तीनों पदों पर चुनाव
डिप्टी कमिश्नर चंडीगढ़ निशांत कुमार यादव IAS ने आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। चुनाव नगर निगम के असेंबली हॉल में 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। डिप्टी कमिश्नर को पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1976 की धारा 60 के तहत “प्रेस्क्राइब्ड अथॉरिटी” नियुक्त किया गया है। उन्हीं की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है।

हर साल पहले सत्र में होता है मेयर का चुनाव
नोटिस में बताया गया है कि पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1976 की धारा 38 के अनुसार, नगर निगम का हर साल पहला सत्र मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए बुलाया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत 29 जनवरी को निगम की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसका सिरफ एक ही एजेंडा मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.