चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) ने 5 और 6 फरवरी 2026 को दो दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया है। इन दो दिनों में कोर्ट में कोई कामकाज नहीं होगा। यह फैसला डीबीए की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के बाद सभी सदस्यों ने एक राय से हड़ताल का निर्णय किया। डीबीए ने चंडीगढ़ के सभी वकीलों से अपील की है कि वे हड़ताल में शामिल हों और कोर्ट में काम न करें, ताकि यह विरोध पूरी तरह सफल हो सके। बार एसोसिएशन ने साफ किया है कि यह हड़ताल अपनी मांगों को लेकर सामूहिक विरोध के तौर पर की जा रही है। वहीं एसोसिएशन के सेक्रेटरी अमिश शर्मा और ट्रेजरर उज्जवल भसीन ने बताया कि उन्होने दो मांगे रखी है। जब तक ये पूरी नहीं होती उनकी और से ये लड़ाई जारी रहेगी और इनकी वजह से उन्हें काफी परेशानी आ रही है। बार एसोसिएशन का कहना है कि इन फैसलों से वकीलों के काम, सम्मान और स्वतंत्रता पर बुरा असर पड़ेगा। जानिए किन बातों के विरोध में हड़ताल
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.