चंडीगढ़ में तीसरी बार फिर ईमेल के जरिए सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में बम धमाके की धमकी मिली है। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर चौकी 43 पुलिस और अनय बाम स्कायर्ड टीम पुलिस अधिकारी पहुंचे और और चेकिंग अभियान चलाया गया। यह पहली बार नहीं है; पहले भी स्कूलों, सचिवालय और बस अड्डों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। और साथ ही जिला अदालत की जांच की गई लेकिन पुलिस को वहां से कुछ नही मिला जिला अदालत को तीसरी बार बम से उडाने की धमकी मिल चुकी है लेकिन चंडीगढ पुलिस अभी तक ये नही पता लगा पाई है कि इसके पीछे कौन है 2 बार हाईकोर्ट को मिली धमकी पंजाब एंड हरियाणा हरियाणा हाईकार्ट को भी दो बार बम से उडाने की धमकी मिल चुकी है दोनों बार इमेल के जरिये धमकी दी गई है। जिसे लेकर पुलिस स्टेश्सन 3 में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है थाना पुलिस के अलावा साइबर सेल भी मामले की जांच कर रही है। बिल्डिंग में होगा बम धमाका शुक्रवार को एक बार फिर ई-मेल आया, जिसमें लिखा है कि सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की बिल्डिंग में बम धमाका होगा। इससे पुलिस और प्रशासन अलर्ट हुआ। चेकिंग अभियान चलाया। ई-मेल को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जिला अदालत और सेक्रेटरिएट की बिल्डिंग से लेकर, बस अड्डे और स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे ई-मेल आ चुके हैं। हाल ही में बम धमाके की धमकी से 26 स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई थी। कई स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.