चंडीगढ़ नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने बुधवार को मनीमाजरा में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवालिक गार्डन का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गार्डन की देखरेख और रखरखाव में कई खामियां पाई गईं। निरीक्षण के बाद नगर निगम कमिश्नर ने हॉर्टिकल्चर विभाग के एसडीओ रोहित गर्ग से इन खामियों को लेकर जवाब मांगा, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद कमिश्नर अमित कुमार ने तत्काल प्रभाव से एसडीओ रोहित गर्ग को सस्पेंड कर दिया। कर्मचारियों को सख्त चेतावनी कमिश्नर ने मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गार्डन में पाई गई सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर निगम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी ठीक से काम नहीं करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सिफारिश भी किसी के काम नहीं आएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.