गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नए-नए दुश्मन बने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग को बड़ा झटका लगा है. पुलिस ने रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के 4 शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए हैं. सभी शूटर बुलेटप्रूफ गाड़ी में घूम रहे थे. उनके पास से चार विदेशी पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
लोनी से गिरफ्तार हुआ एक और गैंगस्टर
बता दें कि हाल ही में दिल्ली पुलिस ने रोहित गोदारा–गोल्डी बराड़ गिरोह के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश के लोनी से गिरफ्तार किया था. वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी थी. आरोपी विकास उर्फ विक्की हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का निवासी है और वह चाणक्यपुरी थाने में दर्ज शस्त्र अधिनियम के एक मामले में वांछित था. पुलिस ने बताया कि विकास, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह का एक सक्रिय सदस्य था और उसने इस गिरोह के लिए एक महत्वपूर्ण रसद संबंधी भूमिका निभाई थी.
18 से आपराधिक मामले दर्ज थे
उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया है और उसपर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित चार राज्यों में फैले कम से कम 18 आपराधिक मामलों में कथित तौर पर संलिप्त होने का आरोप है. रिपोर्ट के अनुसार, उसने 2023 में गुरुग्राम में एक किराए के फ्लैट में गिरोह के लगभग 10 सदस्यों के रहने की व्यवस्था की थी, जहां वे कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी कौशल गिरोह के नेता कौशल चौधरी की अदालत परिसर के अंदर हत्या की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर गिरोह के सदस्यों को फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया, जबकि विकास भाग गया. इस घटना के बाद हरियाणा एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी में सहायक जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.