राजेश कुमार यादव वर्ष 1999 में सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे और लंबे समय से देश सेवा में समर्पित रहे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। अंतिम दर्शन के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गांव में शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर वीर जवान को अंतिम सलामी दी।
ये भी पढ़ें: Udaipur News: माइक थामकर पारंपरिक लोकगीत गाने लगे मंत्री, जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह में 1 करोड़ की घोषणा
श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख जनप्रतिनिधियों में मुंडावर विधायक ललित यादव, जिला पार्षद भीमराज यादव, समाजसेवी इंदर यादव (कृष्ण नगर), सोडावास चौकी प्रभारी प्रेम पटेल, यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष घमंडी लाल यादव, किसान महापंचायत प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव, मुंडावर महापंचायत अध्यक्ष राम भरोसे, पदमाड़ा सरपंच अनिल शर्मा, महाराणा प्रताप सचिव बिजेंद्र चौधरी, संदीप बोहरा, सत्यवीर चौधरी पंच, विनीत यादव कालूका सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विधायक ललित यादव एवं समाजसेवी इंदर यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण यादव एवं कुलदीप जांगिड ने बताया कि राजेश कुमार यादव सरल और मिलनसार स्वभाव के थे। छुट्टी पर गांव आने पर वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे।
एएसआई राजेश कुमार यादव का अंतिम संस्कार रविवार सुबह गांव के श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिवंगत जवान के योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.