- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
- कॉपी लिंक
आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले में लापता हुई सात साल की बच्ची का उसके पड़ोसी ने रेप किया और हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बच्ची का शव उसके घर के अंदर एक ड्रम से बरामद किया गया।
कुरनूल रेंज के DIG के प्रवीण ने कहा कि यह घटना सोमवार को नीरुगट्टुवारीपल्ली गांव में हुई, जब बच्ची शाम करीब 4 बजे लापता हो गई। उसके परिवार ने शाम करीब 7 बजे शिकायत दर्ज कराई।
मौत का कारण डूबना है, और यौन उत्पीड़न के निशान हैं। प्रवीण ने बताया कि आरोपी ने बच्ची की हत्या की और उसके शव को अपने घर के अंदर एक ड्रम में छिपा दिया।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
दिल्ली के सदर बाजार में बिल्डिंग में आग लगने से 1 की मौत

नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक बिल्डिंग में मंगलवार को आग लगने से 32 साल के एक आदमी की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान सोहन (32) के तौर पर हुई है, जो बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बेहोशी की हालत में मिला।
आग लगने की खबर दोपहर 2.15 बजे मिली थी। DFS अधिकारी ने बताया कि आग इलाके की एक बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। एक फायर अधिकारी ने कहा, चार फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया गया। शाम 4.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
ऑपरेशन के दौरान, सोहन बेहोश मिला और उसे हिंदू राव हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दम घुटने से उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
