विक्की शर्मा ने बताया कि पहले वे मैकेनिक का काम करते थे. कई वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब चार साल तक घर पर आराम करना पड़ा. इसी दौरान उन्होंने टीवी पर मेटल वायर आर्ट से जुड़ी कारीगरी देखी. बिस्तर पर रहते हुए ही उन्होंने इस कला का अभ्यास शुरू किया.
पहले वे मैकेनिक का काम करते थे
विक्की शर्मा ने बताया कि पहले वे मैकेनिक का काम करते थे. कई वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब चार साल तक घर पर आराम करना पड़ा. इसी दौरान उन्होंने टीवी पर मेटल वायर आर्ट से जुड़ी कारीगरी देखी. बिस्तर पर रहते हुए ही उन्होंने इस कला का अभ्यास शुरू किया. लगातार मेहनत और अभ्यास से वे इस कला में दक्ष हो गए. आज वे 200 से अधिक डिजाइन तैयार कर रहे हैं.
पहला बड़ा ऑर्डर समाजवादी पार्टी का
उन्होंने बताया कि उन्हें पहला बड़ा ऑर्डर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के 2000 पीस बनाने का मिला था. इसी ऑर्डर के बाद उनके जीवन ने नई दिशा ली और उन्होंने वायर आर्ट को पेशे के रूप में अपना लिया.
प्रेरणात्मक प्रतीकों की आकृतियां
वर्तमान में वे विभिन्न मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेकर अपने हैंडीक्राफ्ट उत्पाद बेचते हैं. उनके स्टॉल पर छोटी साइकिल 20 रुपये, रिक्शा 50 रुपये, अल्फाबेट डिजाइन 100 रुपये, जबकि बाइक और मोर की डिजाइन 200 रुपये से उपलब्ध है. इसके अलावा वे महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, ‘ॐ’, ‘अल्लाह’ और क्रॉस जैसे धार्मिक व प्रेरणात्मक प्रतीकों की आकृतियां भी बनाते हैं, जिन्हें लोग सजावट और उपहार के रूप में खरीदते हैं.
सबसे अधिक मांग मिनिएचर साइकिल की
मेले में सबसे अधिक मांग मिनिएचर साइकिल की है. प्रतिदिन 50 से 60 पीस की बिक्री हो जाती है. एक डिजाइन तैयार करने में उन्हें लगभग दो से तीन घंटे का समय लगता है. इस काम में उनके परिवार के सदस्य भी सहयोग करते हैं.
विक्की शर्मा का स्टॉल 23 फरवरी तक बोकारो में लगा रहेगा. ग्राहक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं. सेक्टर-3 निवासी रवि ने कहा कि इन हस्तनिर्मित वस्तुओं में कारीगर की मेहनत साफ दिखाई देती है और ऐसे कलाकारों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.