Bastar News: लखेश्वर कश्यप ने लोकल 18 से कहा कि वह पिछले 13–14 साल से चिकन सेंटर चला रहे हैं. इस काम को शुरू करने से पहले किसी चिकन सेंटर में काम करके ट्रेनिंग लेना बहुत जरूरी होता है.
चिकन डिश बनाने से भी कमाई
उन्होंने कहा कि एक मुर्गी उन्हें करीब 135 रुपये तक पड़ती है, जिसे वह 155 रुपये तक बेचते हैं. ब्रॉयलर मुर्गी की कटिंग का रेट लगभग 70 रुपये प्रति किलो है जबकि छेड़ी में 50 रुपये मिलते हैं. वह रोजाना 10 से 30 किलो तक मुर्गी बेच लेते हैं. इसके अलावा वह इसकी सब्जी बनाकर भी बेचते हैं. वह सब्जी बनाने के 100 रुपये लेते हैं और रोजाना 10 से 15 किलो तक चिकन की सब्जी तैयार कर लेते हैं.
30 से 40 हजार महीने की कमाई
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए चाकू, गैस चूल्हा, मुर्गी भूनने की फायर मशीन और लकड़ी जैसी बुनियादी सामग्री की जरूरत होती है. लगभग 15 हजार रुपये की लागत से शुरू होने वाला यह व्यवसाय हर महीने कम से कम 30 से 40 हजार रुपये की आमदनी दे देता है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.