चास के युवा युगदेव महथा कहते हैं नगर निगम कि इस लापरवाही से किसी की जान जा सकती है. ऐसे में नगर निगम को को जल्द से जल्द डिवाइडर की मरम्मत करनी चाहिए ताकि किसी भी तरह के बड़े हदसे को समय पर रोका जा सके. चास निवासी सुबोध कुमार ने कहा कि डैमेज बैरिकेटिंग और कई जगहों पर कट होने की वजह से….
चास मुख्य सड़क पर कई जगहों पर डिवाइडर पूरी तरह झुक गए हैं. कुछ हिस्सों में लोहे के नुकीले और टूटे टुकड़े सड़क की ओर बाहर निकल आए हैं. ये किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं और रात में तेज रफ्तार में आने वाले वाहन, खासकर बाइक सवार इन नुकीले और टूटे लोहे की चपेट में कभी भी आ सकते हैं. इसके, बावजूद इसमें कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह सड़क हादसों का हॉटस्पॉट बन जाएगा.
चास के स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर अपनी राय साझा की है. चास के युवा युगदेव महथा कहते हैं नगर निगम कि इस लापरवाही से किसी की जान जा सकती है. ऐसे में नगर निगम को को जल्द से जल्द डिवाइडर की मरम्मत करनी चाहिए ताकि किसी भी तरह के बड़े हदसे को समय पर रोका जा सके. चास निवासी सुबोध कुमार ने कहा कि डैमेज बैरिकेटिंग और कई जगहों पर कट होने की वजह से चास में जाम की समस्या सबसे ज्यादा होती है. इसके अलावा जहां-तहां सड़क में कट होने के कारण दुर्घटनाओं कि संभावना सबसे अधिक है. ऐसे में नगर निगम को व्यवस्थित तरीके से इसे सुधारने की जरूरत है.
रजीत कुमार का कहना है कि डिवाइडर का सही तरीके से रखरखाव नहीं किया गया है. जहां-जहां डिवाइडर टूटे और मुड़े हुए हैं वहां दुर्घटना का खतरा काफी बढ़ गया है. ऐसे में जहां टूटे हुए बैरिकेट हैं, उन्हें तुरंत बदला जाना चाहिए. चास निवासी अमर कुमार ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरे मेन रोड में कट बहुत ज्यादा हैं. ऐसे में जरूरी जगह को चिन्हित करके पास की व्यवस्था करनी चाहिए तभी चास में सड़क हादसे कम होंगे.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.