पैडल व्हील एरेटर के उपयोग से तालाब का पानी साफ और संतुलित रहता है, मछलियों की मृत्यु दर कम होती है और उनका विकास तेज़ी से होता है. इसके अलावा, मछली पालन करने वाले किसानों को बाजार में बेहतर रेट भी मिलता है.
इसी समस्या का समाधान पेश करता है पैडल व्हील एरेटर. यह आधुनिक मशीन तालाब के पानी में तेजी से घूमते हुए बुलबुलों के जरिए हवा और ऑक्सीजन मछलियों तक पहुंचाती है. बोकारो के मत्स्य किसान और एक्सपर्ट समाधि कुमार बताते हैं कि यह मशीन बिजली से चलती है और इसमें मोटर से जुड़े पहिए (पैडल) होते हैं. ये पैडल पानी को ऊपर उछालते हैं, जिससे हवा पानी में घुल जाती है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है.
पैडल व्हील एरेटर के उपयोग से तालाब का पानी साफ और संतुलित रहता है, मछलियों की मृत्यु दर कम होती है और उनका विकास तेज़ी से होता है. इसके अलावा, मछली पालन करने वाले किसानों को बाजार में बेहतर रेट भी मिलता है.
बाजार में पैडल व्हील एरेटर की कीमत मशीन की हॉर्स पावर और पैडल की संख्या के अनुसार 25,000 रुपये से 60,000 रुपये तक होती है. छोटे तालाब (5-10 बीघा) के लिए 1 HP और 2-4 पैडल वाला मॉडल सही माना जाता है. जबकि मध्यम आकार के तालाब के लिए 2 HP और 6-10 पैडल वाला मॉडल उपयुक्त है. बड़े तालाब के लिए मशीन की संख्या बढ़ाई जा सकती है.
इस मशीन की बिजली खपत लगभग 0.7 से 2.5 यूनिट प्रति घंटा होती है, जो मॉडल और हॉर्स पावर पर निर्भर करती है. पैडल व्हील एरेटर के इस्तेमाल से मत्स्य किसानों की सबसे बड़ी समस्या यानी तालाब में ऑक्सीजन की कमी अब आसानी से दूर की जा सकती है. तो अगर आप भी मछली पालन का व्यवसाय करते हैं या करना चाहते हैं तो यह पैडल व्हील एरेटर आपके लिए उपयोगी हो सकता है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.