Bokaro 80 Year Old Dadi Famous Shop: बोकारो की ये दादी अपने खास नाश्ते के लिए बेहद पसंद की जाती हैं. आज वे 80 साल की हैं और 25 सालों से बहुत कम कीमत पर स्वादिष्ट नाश्ता उपलब्ध करा रही हैं. उनकी सादगी और स्वाद ग्राहकों को चुंबक की तरह खींचता है.
25 साल से चला रही दुकान
लोकल 18 से खास बातचीत में बेरम देवी ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से बाजार टांड़ में अपनी दुकान चला रही हैं. यहां वह धुस्का, गुलगुला, आलू चाप और पकौड़ी की बिक्री करती हैं. उन्होंने आगे बताया कि उनके पति का निधन करीब 25 वर्ष पहले हो चुका है. उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं, और परिवार की जिम्मेदारी और बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर बनाया और मेहनत के साथ काम कर रही हैं.
इस दिन लगती है दुकान, यह रहती है टाइमिंग
बेरम देवी भावुक होते हुए बताती हैं कि यहां आने वाले लोग उन्हें कोई काकी तो कोई दादी कहकर पुकारते हैं. इसी प्यार की वजह से वह आज भी सस्ते दामों में भोजन उपलब्ध कराती हैं, ताकि हर कोई पेट भरकर खा सके. इनकी दुकान पेटरवार हाट बाजार के दिन मंगलवार और शनिवार को सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक खुली रहती है, जहां करीब 150 से 200 रुपये तक की बिक्री हो जाती है.
ग्राहकों की जुबानी
ग्राहक फनी भूषण प्रजापति बताते हैं कि वह इन अम्मा को कई वर्षों से जानते हैं, और इससे पहले वह सिर्फ ₹5 में भी स्वादिष्ट धुस्का और गुलगुला उपलब्ध कराती थीं. इस उम्र में भी उनकी मेहनत लोगों को प्रेरणा देती है. उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसी मेहनती बुजुर्ग महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि इस उम्र में उन्हें थोड़ा आराम मिल सके.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.