Bokaro News:बोकारो के चास गरगा पुल के सामने स्थित अमृत पार्क, फेज 5 घूमने के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल है ,यह पार्क बोकारो के सबसे खूबसूरत और आकर्षक पार्कों में गिना जाता है. जहां बच्चे, बुजुर्ग और कपल हर वर्ग के लोग आनंद उठा सकते हैं
पार्क में मौजूद विंटेज टेलीफोन बूथ सेल्फी स्टैंड ‘आई लव यू मां’ ‘माय डैड इज़ हीरो’ और रिक्शा स्टैंड जैसे भावनात्मक सेल्फी पॉइंट परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव को और मजबूत बनाते है. इसके अलावा ‘स्माइलिंग बोकारो’ सेल्फी स्टैंड इस पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण है, जहां बोकारोवासी अपनों के साथ मुस्कुराते हुए यादगार तस्वीरें खिंचवा सकते हैं.
ग्रामीण जीवन और प्रकृति की झलक
वहीं अमृत पार्क में ग्रामीण जीवन को दर्शाने के लिए भी खूबसूरत स्टैंड बनाए गए हैं, जिनमें गांव का कुआं, चावल की कुटाई और ग्रामीण जनजीवन की झलक देखने को मिलती है वहीं पार्क में छोटे-छोटे, गार्डन बनाए गए हैं जिनमें मोर के डिजाइन पर बने मॉडल हूबहू असली मोर जैसे दिखाई देते हैं और खूबसूरत फूलों से सजा यह स्पॉट इसे और भी यूनिक बनता है.वहीं कपल्स के लिए यहां ‘यू लव मी’ ‘आई लव यू’, ‘लव इज़ ब्लाइंड’ और ‘ऑलवेज विद यू’ जैसे रोमांटिक सेल्फी स्टैंड भी मौजूद हैं और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, हल्क और छोटा भीम जैसे झूले और सेल्फीस्टैंड मौजूद है
समय और प्रवेश शुल्क
अमृत पार्क में सर्दियों के दौरान घूमनेक समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है और 10 साल से अधिक उम्र के लोगों का प्रवेश शुल्क 15 रूपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है
पर्यटकों की राय
वहीं जैना मोड़ से घूमने आए पर्यटक ईशान बताते हैं कि अमृत पार्क अपने आप में बेहद यूनिक और सुंदर है इसकी खूबसूरती हर वर्ग को काफी आकर्षित करती है और यहां बने यूनिक सेल्फी स्टैंड यादगार बनाते हैं
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.