नगरोटा से पहली बार विधायक बनी देवयानी राणा ने विधानसभा सत्र में भाग लेते हुए कहा कि हंगामा और असंसदीय शब्दों से बचना चाहिए और किसी को भी मर्यादा लांघने का अधिकार नहीं है।
बता दें कि दो फरवरी से शुरू हुए सत्र में जब पहली बार देवयानी ने चर्चा में हिस्सा लिया। अपने मुद्दे रखे तो विपक्षी नेताओं ने भी मेज थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया था। दिवंगत विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई नगरोटा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारी मतों से जीतने के बाद देवयानी अपनी पारी खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विधानसभा में अपने पहले अनुभव को लेकर जब उनसे सवाल-जवाब का सिलसिला आगे बढ़ा तो उन्होंने कहा कि सदन हो या उससे बाहर, किसी को भी मर्यादा की सीमाएं लांघने का अधिकार नहीं है। पेश है उनसे बातचीत के अंश…।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.