हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नैना देवी में ब्लाइंड मर्डर केस डीएसपी विक्रांत की टीम ने सुलझाया. आरोपी प्रेमी, उसके पिता और दोस्त को यूपी व सूरत से गिरफ्तार किया गया. SP संदीप धवल ने पुष्टि की. 18 दिसंबर को महिला की हत्या करने के बाद शव को फैंका गया था. आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था. हालांकि, मंदिर के सीसीटीवी में वह महिला के साथ नजर आए थे.
जानकारी के अनुसार, यूपी के उन्नाव का रहने वाले प्रेमी अपनी प्रेमिका को नयनादेवी मंदिर में दर्शन करवाने के बहाने हिमाचल लाया था. यहां आरोपी ने पिता और दोस्त की मदद से प्रेमिका की हत्या की औऱ फिर शव को जंगल में फेंक दिया.
इस ब्लाइंड मर्डर को डीएसपी विक्रांत की अगुवाई में सुलझाया गया है. पुलिस ने श्री नयनादेवी मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इसमें आरोपी और प्रेमिका और अन्य आरोपी साथ नजर आए थे. इसके बाद आरोपियों की पहचान हुई तो पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कानपुर से गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी गुजरात के सूरत से की गई.
पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर ले आई है औऱ अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है. एसपी ने बताया कि तीन आरोपियों की जानकारी मिली थी. महिला को गला घोंटकर मारा गया था. उन्होंने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था और पुलिस ने कड़ी मेहनत से इसे सुलझाया है.
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 17 दिसंबर को बिलासपुर के नैना देवी के दडोह के पास जंगल में महिला की लाश मिली थी. महिला के दोनों हाथ पीठ के पीछे रस्सी से बंधे हुए थे और गले में दुपट्टा भी लिपटा हुआ है. महिला के चेहरे और नाक से खून निकल रहा था. ऐसे में शुरुआत में ही यह तय हो गया था कि महिला की हत्या की गई है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.