मौसम का हाल
बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो इलाकों में शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा.
तापमान की स्थिति
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 03.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ, जिससे उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिला है.
वर्षा की स्थिति
प्रदेश के किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई.
वर्षा के मुख्य आंकड़े (सेमी में): निरंक
साइनोप्टिक सिस्टम की स्थिति
फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय साइनोप्टिक सिस्टम प्रभावी नहीं है, जिसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.
शीत लहर को लेकर चेतावनी
उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
आगे कैसा रहेगा मौसम (2 दिनों बाद)
अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 24 घंटों के बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होने के संकेत हैं.
रायपुर शहर का स्थानीय पूर्वानुमान
राजधानी रायपुर में 17 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.