CGBSE 12th Board Exam News: छत्तीसगढ़ में आज से CGBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है और प्रदेशभर में 2.45 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा के लिए 2396 केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा, पेयजल व निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं. नकल रोकने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी और 18 मार्च तक चलेगी. जानिए रायपुर समेत अलग-अलग जिलों में कितने छात्र दे रहे हैं परीक्षा और क्या हैं प्रशासन के खास इंतजाम.
पूरे प्रदेश में बने केंद्र, करीब 2,45,859
इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 2396 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. करीब 2,45,859 छात्रों ने पंजीयन कराया है. राजधानी रायपुर जिले में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं कुछ जिलों में 135, 111 और 59 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है. कई जिलों में 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी.
सुबह 9 बजे से शुरू, 18 मार्च तक चलेगी परीक्षा
12वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जा रही है. पहले दिन भौतिक शास्त्र और भूगोल जैसे विषयों की परीक्षा ली गई. परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी. कुछ जिलों में 8574, कहीं 6922 तो कहीं 13500 से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. हर जिले ने बेहतर रिजल्ट का लक्ष्य रखा है. मुंगेली जिले ने तो इस बार 90 प्लस रिजल्ट का टारगेट तय किया है.
नकल रोकने सख्त इंतजाम
नकल पर लगाम लगाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) टीम बनाई गई है. कहीं 6 तो कहीं 7 टीमों को लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं. केंद्राध्यक्षों को पहले ही विशेष ट्रेनिंग दी गई है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके.
शांत माहौल में परीक्षा, प्रशासन अलर्ट
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है. छात्रों से समय पर केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है. कुल मिलाकर प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षा का माहौल गंभीर लेकिन सकारात्मक नजर आ रहा है.
About the Author

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.