शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बेकाबू ऑटो और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के चढ़ीहारी मोड़ के समीप हुई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सदर अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। घायल की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के भदौस गांव निवासी ललन सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।
घायल को अस्पताल में कराया भर्ती।
विकास के दाहिने पैर में लगी गंभीर चोट
विकास कुमार के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, युवक अपनी बहन के घर से बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था, तभी चढ़ीहारी मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

घायल को लाया गया अस्पताल।
हादसे के बाद ऑटो चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.