Bikaner News : प्रशांत वेदम, विशाखापट्टनम निवासी, खाजूवाला बॉर्डर के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा गया. वह पहले भी पाकिस्तान जा चुका है. सेना और बीएसएफ उससे पूछताछ कर रही हैं.
पहले भी पाकिस्तान जा चुका है प्रशांत वेदम
पूरे मामले को और गंभीर बनाती है वह जानकारी जिसमें पुलिस ने खुलासा किया है कि प्रशांत वेदम पहली बार संदिग्ध गतिविधि में नहीं पकड़ा गया है. थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि यह व्यक्ति पहले 15 अप्रैल 2017 को पाकिस्तान बॉर्डर पार कर चुका था. इसके बाद लगभग चार साल तक पाकिस्तान में रहने के बाद वह 2021 में अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत लौटा था. अधिकारियों के अनुसार, अब आशंका जताई जा रही है कि वह दोबारा पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा था और इसी कोशिश में उसे 17 केवाईडी के पास पकड़ लिया गया. सुरक्षा एजेंसियां युवक से लगातार पूछताछ कर रही हैं ताकि यह समझा जा सके कि उसकी इस हरकत के पीछे क्या मकसद था. क्या यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, किसी संगठन का दबाव है, या कोई बड़ा नेटवर्क इसमें शामिल है- इन सभी कोणों से जांच की जा रही है.
खाजूवाला बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी
घटना के बाद खाजूवाला और आसपास के बॉर्डर एरिया में सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी और सख्ती बढ़ा दी है. सेना और बीएसएफ की टीमें पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं. अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में अक्सर संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को लेकर सतर्कता बढ़ाई जाती रहती है, लेकिन किसी व्यक्ति का बार-बार पाकिस्तान की ओर जाना और सीमा के नजदीक पकड़ा जाना सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि 2017 से 2021 के बीच वह पाकिस्तान में किन परिस्थितियों में रहा और अब दोबारा वहां क्यों जाना चाहता था. सुरक्षा एजेंसियां उसके मोबाइल, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और संपर्कों की गहन जांच कर रही हैं.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.