बीकानेर के लूणकरनसर में जूतों की दुकान पर खराब जूतों की शिकायत करने पहुंचे ग्राहक को दुकानदार ने जमकर पीट लिया। मारपीट करते हुए का वीडियो भी वायरल हो गया है। उधर, शिकायत मिलने पर लूणकरनसर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लूणकरणसर कस्बे में स्थित बाबा शूज नामक दुकान पर ग्राहक सुनील पुत्र भूपराम बिश्नोई के साथ मारपीट की गई। उसने पुलिस को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि दुकानदार गंगाजल ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उसने 4200 रुपए में जूते खरीदे थे, जो 20 दिनों में ही खराब हो गए। जब वह शिकायत करने दुकान पर गया, तो दुकानदार ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। परिवाद में कहा गया है कि अशोक बिश्नोई, देवीलाल धत्तरवाल, बलवीर सिंह ने बीच बचाव करके उसे मारपीट से बचाया। सुनील के साथ पहुंचे दोस्तों ने इस घटनाक्रम का एक वीडियो बना लिया।जिसमें दोनों पक्ष अपनी बात रख रहे हैं, इस बीच ग्राहक पर हमला होता दिख रहा है। जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने परिवाद दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस दुकानदार के खिलाफ पूर्व में भी ग्राहकों के साथ अभद्रता करने की शिकायतें की है। कंटेंट : अशोक झोरड़, लूणकरनसर
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.