Jorbeer Vulture Sanctuary Migratory Birds: राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित जोड़बीड़ क्षेत्र आज भारत के सबसे महत्वपूर्ण गिद्ध संरक्षण स्थलों में शुमार हो चुका है. यहाँ की अनूठी व्यवस्था. अनुकूल वातावरण और भरपूर भोजन की उपलब्धता ने जोड़बीड़ को सचमुच ‘गिद्धों का स्वर्ग’ बना दिया है. यही वजह है कि कड़ाके की ठंड के इस सीजन में मध्य एशिया और यूरोप जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से भी दुर्लभ प्रजातियों के गिद्ध हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर बीकानेर पहुंच रहे हैं. इस वर्ष जोड़बीड़ में दुनिया के सबसे बड़े गिद्धों में शामिल सिनेरियस वल्चर की मौजूदगी ने पक्षी प्रेमियों और शोधकर्ताओं का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया है. भोजन की उपलब्धता और सुव्यवस्थित केंद्र जोड़बीड़ क्षेत्र में करीब 50 बीघा भूमि पर विकसित यह संरक्षण केंद्र गिद्धों के लिए आदर्श आवास बन चुका है. शहर में मरने वाले आवारा पशुओं को इसी क्षेत्र में डाला जाता है. जो गिद्धों के लिए प्राकृतिक और सबसे उपयुक्त भोजन है. प्रशासन ने मृत पशुओं की चमड़ी उतारने का ठेका भी दिया हुआ है. जिससे गिद्धों को भोजन पाने में कोई कठिनाई नहीं होती. पक्षी विशेषज्ञ डॉ. दाऊ लाल बोहरा के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में विदेशी और देशी गिद्धों का एक ही स्थान पर सुरक्षित रूप से विचरण करना पर्यावरण की दृष्टि से सुखद संकेत है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.