Bikaner Bajju Girl Student Death Mystery: बीकानेर के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में आठवीं की छात्रा का अर्धनग्न शव नहर में मिला. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन रातभर से शव के साथ धरने पर बैठे हैं. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है.
बीकानेर छात्रा मौत मामला
जानकारी के अनुसार, मृतका आठवीं कक्षा की छात्रा थी जो घर से विद्यालय के लिए परीक्षा देने निकली थी. जब वह काफी देर तक स्कूल नहीं पहुंची, तो शिक्षकों ने परिजनों को इसकी सूचना दी. घबराए परिजनों ने छात्रा की तलाश शुरू की, तो रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के पास नहर में छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में तैरता मिला. शव की हालत देख ग्रामीणों ने हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई है.
प्रशासन ने दिया मुआवजा और सुरक्षा का आश्वासन
घटनास्थल पर डटे एएसपी ग्रामीण बीएल मीणा, एसडीएम और अन्य उच्चाधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को भरोसा दिलाया है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के बेहद करीब है. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष (CM Relief Fund) से उचित आर्थिक मुआवजा दिलाने की बात भी कही गई है. इन आश्वासनों के बाद ग्रामीणों ने जांच में सहयोग करने और शव को मोर्चरी ले जाने की अनुमति दी.
केवल पोस्टमार्टम के लिए सहमति, इंसाफ की मांग जारी
हालांकि, ग्रामीणों और संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने फिलहाल केवल पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी है. ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग अभी भी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें फांसी जैसी कड़ी सजा दिलाना है. यदि पुलिस जांच में ढिलाई बरतती है, तो वे फिर से आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं. बज्जू अस्पताल के बाहर अब भी भारी पुलिस जाब्ता तैनात है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे.
क्या था मामला?
गौरतलब है कि रणजीतपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली आठवीं कक्षा की यह छात्रा घर से स्कूल के लिए परीक्षा देने निकली थी. रास्ते में लापता होने के बाद उसका शव नहर में अर्धनग्न अवस्था में मिला था. शव की स्थिति को देख परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई थी. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पहले ही डिटेन (हिरासत में) कर लिया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है.
About the Author

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.