पटना में नीट छात्रा के साथ हुए अपराध को लेकर बिहार राज्य महिला आयोग ने खुद संज्ञान लिया था। अब महिला आयोग की अध्यक्ष बुधवार को परिजनों से मिलने जहानाबाद जाएंगी।
उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को चिट्ठी भी लिखी है। आयोग की अध्यक्ष ने नियमानुसार जांच करते हुए संलिप्त दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गयी है। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को सौंपने को कहा गया है।
मामले में जांच के बाद रिपोर्ट का इंतजार
बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो.अप्सरा ने कहा कि इस घटना पर जैसे ही हमारी नजर पड़ी तो हमने खुद संज्ञान लिया है। पहले ही दिन हॉस्टल संचालक की गिरफ्तारी हुई।
उसके बाद SIT का भी गठन किया गया। ये पूरी घटना सही नहीं है। किसी भी महिला के लिए सही नहीं है, क्योंकि वो एक उड़ान के लिए अपने घर से निकलती हैं और लोग अवरोध पैदा करते हैं। हम फिलहाल इस मामले में जांच के बाद रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। गुनहगार जरूर दंडित होंगे।
बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो.अप्सरा।
पटना के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी
दरअसल, नीट छात्रा जहानाबाद की रहने वाली थी। वह पटना के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। घटना के ठीक एक दिन पहले ही वह घर से आई थी। NEET छात्रा मामले पर CID के ADG पारसनाथ ने बताया, ‘फोरेंसिक टीम को मौके से जो एविडेंस मिले हैं, उसकी जांच रिपोर्ट आने में समय लगेगा है। DNA रिपोर्ट आने में समय लगता है।’ हालांकि उन्होंने बताया कि सारे एविडेंस जल्द ही पुलिस मुख्यालय को सौंप दिए जाएंगे।
NEET छात्रा रेप-मौत मामले में SIT का किया गया गठन
पटना में NEET छात्रा रेप-मौत मामले में रविवार देर रात स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मृतका के करीबी 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
SIT को टेक्निकल इनपुट के आधार पर जांच में लीड मिली थी। प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के सभी स्टेक होल्डर्स की गतिविधियों की जांच चल रही है। संदेह है कि इलाज के दौरान भी साजिश रची गई है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस आज यानी सोमवार को इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.