सीजेएम पवन कुमार ने किया सेफ हाउस का निरीक्षण।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.आर. चालिया के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) पवन कुमार ने भिवानी के पुलिस लाइन परिसर स्थित सेफ हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेफ हाउस में ठहरे प्रेमी
निरीक्षण के दौरान, सीजेएम पवन कुमार ने सेफ हाउस की साफ-सफाई, रहन-सहन का माहौल, कमरों की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम की स्थिति, अधिकारियों के ड्यूटी रोस्टर और भोजनालय की स्वच्छता का भी गहनता से निरीक्षण किया।
भोजन की गुणवत्ता से नहीं हो समझौता
भोजनालय की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए, सीजेएम ने भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भोजन समय पर, स्वच्छ और पौष्टिक होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि बुनियादी सुविधाओं का प्रबंधन संतोषजनक है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।
निजता और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
सीजेएम ने ठंड के मौसम में जोड़ों के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े, रजाई और गद्दों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।सीजेएम पवन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेफ हाउस में रहने वाले युगल जोड़ों की निजता और सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।
संवेदनशीलता के साथ व्यवहार के आदेश
सीजेएम इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक और पारिवारिक दबावों के कारण ऐसे जोड़े अक्सर तनाव में रहते हैं, इसलिए अधिकारियों को उनके साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ व्यवहार करना चाहिए।उन्होंने सेफ हाउस में रह रहे युवाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली कानूनी सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सीजेएम ने सुनी समस्याएं
पवन कुमार ने बताया कि निशुल्क कानूनी सलाह, सुरक्षा उपलब्ध कराने में सहायता और आवश्यक होने पर काउंसलिंग जैसी सेवाएं शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान, सीजेएम ने व्यक्तिगत रूप से युगल जोड़ों से बातचीत की, उनकी समस्याओं और अपेक्षित सुविधाओं को सुना।
समाधान के दिए निर्देश
पवन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाए और सभी जोड़ों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.