भिवानी जिले में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशों के बाद, सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिना लाइसेंस वाले हथियारों की रोकथाम के लिए की गई है।
बता दे कि इससे पहले, सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने 12 दिसंबर 2025 को मानहेरू के रहने वाले विनोद को अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर भिवानी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
10 हजार में खरीदा था हथियार
पूछताछ के दौरान, आरोपी विनोद ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध हथियार भिवानी के मानहेरू का रहने वाला राजेश से 10,000 रुपए में खरीदा था।इस जानकारी के आधार पर, सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने 7 जनवरी को अवैध हथियार सप्लायर आरोपी राजेश गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट ने भेजा जेल
बता दे कि राजेश को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राजेश के खिलाफ पहले भी शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
भिवानी जिला पुलिस अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.