भीलवाड़ा शहर में चित्तौड़गढ़ रोड पर सुखाड़िया स्टेडियम से आगे कमला विहार क्रिस्टल कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक ट्रक घुस गया।अनियंत्रित ट्रक ने 7 फोर व्हीलर और एक बाइक को चपेट में ले लिया।इससे ये वाहन डैमेज हो गए।घटना के बाद से कॉलोनीवासियों में डर ओर गुस्सा फ़ैल गया। केबिन ओर कई गाड़ियों टक्कर मारी मामला शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र की कमला विहार क्रिस्टल कॉलोनी का है। बीती रात यहां एक ट्रक ने इस कॉलोनी में घुस कर चौकीदार की केबिन को टक्कर मारने के बाद कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे के बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक कॉलोनी की गलियों में घूमता रहा कॉलोनी में रहने वाले प्रिंस सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार रात करीब शाम करीब 8 बजे हरियाणा पासिंग नंबरों का एक ट्रक कॉलोनी में घुस गया। ट्रक ने सबसे पहले कॉलोनी के गेट पर चौकीदार की केबिन को टक्कर मारते हुए उसे डैमेज कर दिया।इसके बाद हड़बड़ाहट में कॉलोनी की गलियों में दौड़ने लगा।इस दौरान एक के बाद एक 7 कारों और एक बाइक को भी टक्कर मारी। ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है ट्रक की चपेट में आने से कई वाहन डैमेज हो गए, लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ट्रक को भगा ले गया। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था। कॉलोनीवासियों ने प्रतापनगर पुलिस को भी सूचना दी। प्रतापनगर सीआई राजपाल सिंह के निर्देश पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.