Baba Shyam Falgun Mahotsav 2026: भिलवाड़ा में खाटू श्याम की तर्ज पर सात दिन का भक्ति महोत्सव, फाल्गुन 2026 में आयोजित किया जाएगा. यह महोत्सव न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि मानव सेवा और समाज के कल्याण से भी जुड़ा होगा. भक्त इस दौरान विशेष पूजा, कार्यक्रम और सेवा कार्यों में भाग लेंगे. महोत्सव में भक्ति और श्रद्धा के साथ सामाजिक कार्यों को भी महत्व दिया जाएगा, जिससे स्थानीय समुदाय और श्रद्धालु दोनों इस आयोजन से लाभान्वित होंगे.
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश पोद्दार ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत 22 फरवरी 2026 (रविवार) को काशीपुरी धाम परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि श्याम बाबा की सच्ची भक्ति केवल भजन और दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा और मानवता के कार्यों से ही भक्ति पूर्ण होती है. इसी भावना के साथ रक्तदान शिविर को महोत्सव का अहम हिस्सा बनाया गया है, ताकि श्रद्धालु बाबा श्याम की कृपा से किसी ज़रूरतमंद का जीवन बचाने का पुण्य प्राप्त कर सकें. 26 फरवरी 2026 को महोत्सव के तहत अखंड ज्योत पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निरंतर श्याम नाम का स्मरण होगा. इसके बाद 27 फरवरी 2026, फाल्गुन शुक्ल ग्यारस के पावन अवसर पर सुबह भव्य श्रृंगार दर्शन एवं विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा.
बाबा श्याम भक्तों द्वारा निशान यात्रा निकाली जाएगी
इसके बाद में बाबा श्याम भक्तों द्वारा निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो पूरी तरह खाटू श्याम की परंपरा के अनुरूप होगी. श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर बाबा के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना देंगे. इसी दिन शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मोनू दुग्गा और पंकज पाटीदार अपने भजनों के माध्यम से भक्तों को श्याम भक्ति में सराबोर करेंगे. भजनों की गूंज, ज्योत की लौ और श्रद्धालुओं की भावनाएँ मिलकर ऐसा माहौल बनाएंगी, मानो भक्त स्वयं खाटू श्याम धाम में उपस्थित हों. महोत्सव का समापन 28 फरवरी 2026 को कीर्तन एवं महाआरती के साथ किया जाएगा.
खाटू श्याम की तर्ज पर होगा फाल्गुन महोत्सव
मंदिर पुजारी रूपेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि 22 फरवरी को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक रक्तदाता को यह भाव दिया जाएगा कि उसका रक्त किसी अनजान ज़रूरतमंद के लिए स्वयं श्याम बाबा का आशीर्वाद बन रहा है. एक यूनिट रक्त किसी जीवन को बचा सकता है और यही सच्ची श्याम सेवा है. महोत्सव के दौरान काशीपुरी धाम परिसर को खाटू धाम की तर्ज पर भव्य रूप से सजाया जाएगा. फूलों की मनमोहक सजावट, भजनों की मधुर गूंज, निशान यात्रा और सेवा कार्यों के साथ यह आयोजन भीलवाड़ा को कुछ दिनों के लिए श्याम नगरी में परिवर्तित कर देगा.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.