Bharatpur Guru Gobind Singh Jayanti: भरतपुर में गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा के दौरान गतका जैसे अजब-गजब करतबों ने सभी को दंग कर दिया. मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. धार्मिक उत्साह और जयकारों के बीच गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों—साहस, सेवा और समानता—को अपनाने का संदेश दिया गया.
शोभायात्रा के दौरान मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धा भाव से फूल बरसाए और गुरु गोविंद सिंह जी के जयकारे लगाए पूरे मार्ग पर जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे गूंजते रहे जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सिख समाज के युवाओं द्वारा दिखाए गए अजब-गजब और हैरतअंगेज करतब रहे युवाओं ने गतका, तलवारबाजी, भाले और लाठी के करतब दिखाते हुए अपनी अद्भुत कला और संतुलन का परिचय दिया.
ऊंचे-ऊंचे करतब देख लोग दंग रह गए
तेज रफ्तार में घूमती तलवारें दिखीं तो कहीं ऊंचे-ऊंचे करतब देख लोग दंग रह गए. इन रोमांचक प्रदर्शनों ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को आकर्षित किया और लोग तालियों की गड़गड़ाहट के साथ करतबबाजों का उत्साह बढ़ाते नजर आए शोभायात्रा को देखने के लिए बाजारों में सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
भरतपुरवासियों के लिए यादगार साबित हुई
इस अवसर पर सिख समाज के पदाधिकारियों और धर्मगुरुओं ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन और उनके बताए आदर्शों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी ने साहस, बलिदान, समानता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया साथ ही समाज से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, सेवा भाव रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की गई गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर निकली यह शोभायात्रा श्रद्धा, संस्कृति और रोमांचक करतबों का अनूठा संगम बनकर भरतपुरवासियों के लिए यादगार साबित हुई.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.