बेतिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्वीफ्ट कार से 624 बोतल किंगफिशर शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 312 लीटर बताई जा रही है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। कालीबाग थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि लौरिया की ओर से बेतिया आ रही एक संदिग्ध कार में शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया, तो तस्कर तेजी से भागने लगा। टक्कर के बाद तस्कर मौके से भाग गया भागने के दौरान कार ने दूसरी दिशा से आ रही एक यूपी नंबर की इनोवा कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि जब्त वाहन मारुति कंपनी की स्वीफ्ट कार है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 31J 2735 है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज कर लिया है और फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.