बेगूसराय सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलते ही प्रशासन एक्टिव हो गई और कोर्ट कैंपस को खाली करवा दिया गया है। कोर्ट के सभी तीनों गेट बंद कर दिए गए हैं, किसी के भी अंदर प्रवेश करने और बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार एवं सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में बम एक्सपर्ट और पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे पर जांच कर रही है। न्यायालय के गेट के पास से भी सभी लोगों को हटा दिया गया है। कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही अफरातफरी का माहौल है। कोर्ट के मीडिया इंचार्ज अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत के मेल पर हिंदी में एक मेल आया है। जिसमें लिखा गया है कि आपके कोर्ट में जल्द ही दो सुसाइड बम धमाके और तीन जहर बम धमाके होंगे। जजों को 1.45 बजे तक बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है। संज्ञान लेते हुए एसपी और डीएम को इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस पदाधिकारी सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। आगे जो भी निर्देश दिया जाएगा, वह जिला जज लेंगे। मेल आज सुबह 5:34 बजे भेजा गया था। इसमें नीचे के लाइन में लिखा गया है पाकिस्तान- करुणानिधि की साजिश जिंदाबाद। फेक आईडी लग रहा कहा कि मेल आईडी देखने से फेक लग रहा है। यह साउथ इंडिया के जीवाबंगले एट द रेट outlook से आया है जो की फेक आईडी लग रहा है। फिलहाल बम जांच एवं निरोधक दस्ता तथा डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस प्रशासन की टीम जांच कर रही है। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि जिला जज को मेल आया था कि कोर्ट में बम है। एहतियात के तौर पर कोर्ट से सभी बाहरी व्यक्ति को बाहर निकाल दिया गया है। जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है कोर्ट के स्टाफ कैंपस में ही है। पैनिक माहौल नहीं है, अभी वेरीफाई कर रहे हैं। मेल की जांच की जा रही है।
अधिवक्ताओं को सुरक्षित जगह रहने के आदेश मिले वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कुमार ने बताया कि हम लोग 10:30 बजे कोर्ट पहुंचे तो जिला जज के द्वारा जानकारी दी गई कि ई-मेल पर अज्ञात लोगों ने धमकी दी है कि 1:45 में व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाया जाएगा। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। सभी न्यायाधीश, कर्मी और अधिवक्ता को सुरक्षित रहने का आदेश दिया गया है। पुलिस की टीम पहुंची है और ई-मेल की जांच की जा रही है। आम लोगों को व्यवहार न्यायालय परिसर से बाहर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के किसी प्रकरण से जुड़ा कोई प्रकरण है और तमिलनाडु से ही यह मेल आया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.