बंपर कमाई का मौका
आज के समय में लगभग हर घर में प्रेस, इंडक्शन, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी जैसे अनेक सामान मौजूद हैं. ये सामान समय-समय पर खराब भी हो जाते हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए होम अप्लायंसेज रिपेयर मैकेनिक की जरूरत पड़ती है. इस बिजनेस में कम लागत आती है.शुरुआत में कोई भी व्यक्ति इस व्यवसाय को पांच हजार से एक लाख रुपये में शुरू कर सकता है और इससे अच्छी आमदनी कर सकता है.
लोकल 18 की टीम ने होम अप्लायंसेज रिपेयर मैकेनिक सुरेंद्र यादव से बातचीत की. सुरेंद्र यादव पिछले 15 से अधिक वर्षों से होम अप्लायंसेज की रिपेयरिंग का काम कर रहे हैं. वे वाशिंग मशीन, एसी, हीटर, इंडक्शन, प्रेस जैसे सामानों की मरम्मत करते हैं.
6 महीने का समय लगता
सुरेंद्र यादव बताते हैं कि वे पिछले 15 वर्षों से होम अप्लायंसेज रिपेयर मैकेनिक के रूप में कार्य कर रहे हैं. इस काम को सीखने में लगभग 6 महीने का समय लग सकता है, लेकिन इसे सीखने के लिए लगन होना बहुत जरूरी है.
यदि काम सीखने में रुचि नहीं होगी, तो यह काम जल्दी नहीं सीखा जा सकता. इस काम को सीखने के लिए आड़ावाल स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जहाँ से प्रशिक्षण लेकर युवा इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं.इसके अलावा, किसी भी होम अप्लायंसेज रिपेयरिंग सेंटर से भी यह काम सीखा जा सकता है.
इस काम में एक दिन में 500 रुपये तक की कमाई हो सकती है. कमाई काम पर निर्भर करती है.यदि अच्छा काम किया जाए, तो महीने में 30 से 50 हजार रुपये तक की कमाई आराम से हो सकती है, और इससे अधिक भी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.