Barmer News: बाड़मेर के तीन एनसीसी कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड में शामिल होकर जिले का मान बढ़ाया. पीजी महाविद्यालय बाड़मेर की 17 राज एनसीसी बटालियन के अंडर ऑफिसर जितेंद्र कुमार, मगसिंह और कैडेट भवेंद्र चौधरी का शहर में भव्य स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और देशभक्ति नारों के बीच पूरा माहौल उत्साह से भर गया. ग्रामीण परिवेश से आने वाले इन कैडेट्स ने कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता से जिले के युवाओं को नई प्रेरणा मिली.
तीनों कैडेट्स के शहर पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं की बारिश और देशभक्ति के नारों से माहौल पूरी तरह देशप्रेम से सराबोर हो उठा. जगह-जगह नागरिकों, शिक्षकों, एनसीसी अधिकारियों और छात्रों ने उनका अभिनंदन किया. लोगों ने तिरंगा लहराकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आरडीसी में चयन होना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था. कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं में एनसीसी और देशसेवा के प्रति नया उत्साह और प्रेरणा देखने को मिली.
ग्रामीण परिवेश से आते है तीनों कैडेटस
पीजी कॉलेज से 3 कैडेटस का चयन
एनसीसी प्रभारी ड़ॉ आदर्श किशोर जाणी बताते है कि गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कदमताल करना किसी भी एनसीसी कैडेट के लिए गौरव का सर्वोच्च अवसर माना जाता है. ऐसे में बाड़मेर जैसे सरहदी और ग्रामीण अंचल से तीन-तीन कैडेट्स का चयन होना पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है.
कैडेटस बोले- ये लम्हे रहेंगे यादगार
तीनों कैडेट्स साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं, जहां संसाधन सीमित होते हैं लेकिन हौसले आसमान छूते हैं. कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. अंडर ऑफिसर मगसिंह और जितेंद्र कुमार बताते है कि उनके लिए यह सबसे यादगार पल रहा जब कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दी. वही कैडेट भवेंद्र चौधरी बताते है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस मुकाम पर पहुंचना हर किसी का सपना होता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना उनके लिए किसी गर्व से कम नहीं है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.