Goyaneshwar Bhakhar Mahadev Temple : पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के डंडाली गांव की पहाड़ियों में स्थित गोयणेश्वर भाखर महादेव मंदिर महाशिवरात्रि की रात एक अनोखे रहस्य और आस्था का केंद्र बन जाता है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मध्यरात्रि में आसमान से केसर जैसे पीले कण गिरते दिखाई देते हैं और पहाड़ियां सोने सी चमक उठती हैं. इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और जयकारों के बीच पूरा क्षेत्र दिव्यता और चमत्कारिक अनुभूति से भर जाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.