Barmer to Nepal Bike Journey: एक दर्दनाक हादसे के बाद बाड़मेर के युवक ने समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया और रेगिस्तान से हिमालय तक 5000 किलोमीटर की बाइक यात्रा शुरू की. इस सफर में उन्होंने सड़क सुरक्षा, जीवन के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का संदेश दिया. बाड़मेर से नेपाल तक की इस प्रेरणादायक यात्रा ने कई लोगों को जागरूक किया और यह राइड साहस, संकल्प और सामाजिक चेतना की मिसाल बन गई.
रेत के टीलों के बीच हुए एक सड़क हादसे ने ज़िंदगी की दिशा बदल दी है. उसी दर्द से जन्मा संकल्प अब बाइक पर रेगिस्तान से हिमालय तक जा रहा है. बाड़मेर के भावेश जांगिड़ 5000 किलोमीटर की यात्रा कर नेपाल तक पहुंचेंगे. भावेश का मकसद सिर्फ सफर नहीं बल्कि हर मोड़ पर सड़क सुरक्षा और हेलमेट का संदेश देकर अनगिनत जिंदगियों को बचाना है.
ताऊ की सड़क हादसे में मौत ने झकझोरा
भावेश जांगिड़ के ताऊ खेराजराम की सड़क दुर्घटना में उस समय मौत हो गई थी जब उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था. इसी घटना ने भावेश को भीतर तक झकझोर दिया और उन्होंने तय किया कि वे सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे ताकि कोई और परिवार अपनों को इस तरह न खोए. यात्रा के दौरान भावेश आम लोगों, युवाओं और वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के बारे में जागरूक करेंगे.
एक दर्जन से अधिक राज्यो की कर चुके बाइक यात्रा
भावेश इससे पहले राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तरप्रदेश, बिहार, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली सहित एक दर्जन से अधिक राज्यों की बाइक यात्राएं कर चुके हैं. भावेश की यह 20 दिन की यात्रा बाड़मेर,जोधपुर,जयपुर,दिल्ली, उत्तराखंड होते नेपाल के रास्ते पूरी होगी. यात्रा के दौरान वे जगह-जगह रुककर बाइक सवारों और आम लोगों से संवाद करेंगे. हेलमेट पहनने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देते नजर आएंगे.
नेपाल रवानगी से पहले माला पहनाकर यात्रा की दी शुभकामनाएं
नेपाल की यात्रा पर रवानगी से पहले भावेश का माला पहनाकर स्वागत किया गया. पर्यावरण प्रेमी नरपतसिंह राजपुरोहित ने पुष्प वर्षा कर इस यात्रा का स्वागत किया है. भावेश बताते है कि मेरे ताऊ की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था. मैं नहीं चाहता कि कोई और परिवार ऐसा दर्द सहे. यही वजह है कि मैं रेगिस्तान से हिमालय तक बाइक पर निकल पड़ा हूँ ताकि सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर आमजन को जागरूक कर सकूं.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.