बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में मां से कहासुनी के बाद बेटे ने फंदा लगा दिया। घरवालों ने तुरंत फंदे से नीचे उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जिससे जान बच गई। जानकारी के मुताबिक युवक के पिता की मौत हो गई हैं, मां ने कामकाज के लिए डांटा तो उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद आवेश में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। रात 12 बजे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया- बात को लेकर मां-बेटे में झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर युवक ने कमरे में फंदा लगा लिया। जैसे ही परिजनों ने उसे इस हालत में देखा, घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है, हालांकि एहतियात के तौर पर उसे वार्ड में भर्ती कर लिया गया है जहां डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, युवक के पिता का निधन पहले हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। काम करने की बात को लेकर मां-बेटे की कहासुनी हुई थी। इसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने फंदा लगा लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.