जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए हरिदेव जोशी रंगमंच में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के दौरान जिले के 724 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में जैसे ही अभ्यर्थियों ने अपने नियुक्ति पत्र प्राप्त किए, उनके चेहरों पर बरसों की मेहनत की चमक नजर आई। अजमेर से सीधे जुड़े युवा, डिजिटल माध्यम से मिली सौगात अजमेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में आयोजित राज्य स्तरीय लोकार्पण, शिलान्यास एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रम का बांसवाड़ा में सीधा प्रसारण किया गया। रंगमंच पर लगी बड़ी स्क्रीन के जरिए युवाओं ने पीएम और सीएम का संबोधन सुना। 724 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से 281, राजमेस से 138, पशुपालन विभाग से 137, राजस्व विभाग से 114, शिक्षा विभाग से 27, ग्रामीण विकास विभाग से 09, संस्कृत शिक्षा विभाग से 05 अभ्यर्थियों सहित विभिन्न विभागों के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उत्सव जैसा रहा माहौल रंगमंच पर आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कार्मिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई अभ्यर्थी अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे, जो अपने बच्चों की इस सफलता पर भावुक नजर आए। प्रशासन की ओर से सुव्यवस्थित तरीके से नियुक्ति पत्रों का वितरण सुनिश्चित किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.